ONGC मुंबई में बहु-भाषी कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ

ONGC मुंबई में बहु-भाषी कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ
* संवाददाता
मुंबई : ओएनजीसी मुंबई के बीकेसी कार्यालय स्थित ग्रीन हाइट आडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना से आरंभ हुए इस कवि सम्मेलन में हास्य कवि सुरेश मिश्र (अवधी), संजय बंसल (हरियाणवी), प्रशांत मोरे (मराठी) और निर्मल सिंह झाला (गुजराती) ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुरेश मिश्र की कविता *हे पांड़े बाबा काउ कही,ई कवन जमाना आवत बा* पर सभी श्रोता लोटपोट हो गए। उनकी हास्य कविताओं को खूब तालियां मिलीं। संजय बंसल का हरियाणवी अंदाज खूब पसंद किया गया। इससे पूर्व राजभाषा अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी ने बहुभाषी कवि सम्मेलन का उद्देश्य प्रस्तुत किया।
कार्यकारी निदेशक, प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय,ब्रिजेश चन्द्र गोयल, नृसिंह बलिआरसिंह, मुख्य महाप्रबंधक - प्रधान मानव संसाधन, अरुण कुमार चौहान, महाप्रबंधक (सिविल),जमील पाशा, उप महाप्रबंधक प्रभारी निगमित संचार, सुश्री मेघना पेगु, उप महाप्रबंधक - प्रभारी आतिथ्य एवं कल्याण अनुभाग,अरुण कुमार चौहान मुख्य महाप्रबंधक - सिविल अनुरक्षण ने अतिथियों का शॉल,श्रीफल तथा पौधा प्रदान कर सम्मान किया गया। अंत में प्रशांत त्रिपाठी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।