मोनिका खन्ना को अपने राजस्थानी लुक में पसन्द है " नथ और टैटू", जो बहुत कुछ बयां करते हैं…”
मोनिका खन्ना को अपने राजस्थानी लुक में पसन्द है नथ और टैटू, जो बहुत कुछ बयां करते हैं…”
* रिपोर्टर
टीवी पर हर किरदार सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि अपने लुक से भी कहानी कहता है। सन नियो के शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में मोनिका खन्ना ‘रमकुड़ी’ के रोल में नजर आ रही हैं, जिनका राजस्थानी अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। रंग-बिरंगे कपड़े, पारंपरिक गहने और खूबसूरत स्टाइल – इन सबने मिलकर रमकुड़ी को एक अलग पहचान दी है।
अपने लुक को लेकर मोनिका कहती हैं,
“मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक मेरे किरदार रमकुड़ी को इतना प्यार दे रहे हैं, खासकर उसके राजस्थानी लुक को। ऑन-स्क्रीन तो मैं अपने किरदार को प्रदर्शित करती हूँ, लेकिन असली मेहनत मेरे डिज़ाइनर, स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट की है। मैं उन्हें दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं क्योंकि उनकी मेहनत से ही रमकुड़ी इतनी खास दिखती है। मुझे गर्व है कि मैं उनकी मेहनत को अपने किरदार के ज़रिए दर्शकों तक पहुंचा पा रही हूं।”
वो आगे कहती हैं,
“मुझे ये राजस्थानी ड्रेस पहनकर बहुत मज़ा आता है। यह पहली बार है जब मैं किसी शो में इतने लेयर्स वाला आउटफिट पहन रही हूं। पूरे लुक में मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा है नथ और टैटू। मुझे लगता है टैटू किसी इंसान की पहचान बताते हैं, जैसे रमकुड़ी के टैटू उसके स्वभाव और उसकी कहानी को दर्शाते हैं।”
‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ एक ऐसी कहानी है जो राजस्थान की एक चुलबुली और जिद्दी लड़की घेवर की ज़िंदगी पर आधारित है। किस्मत उसे एक नवजात बच्चे से मिलाती है, जिससे दो अलग दुनिया आपस में जुड़ जाती हैं। प्यार, बलिदान और रहस्यों से भरी इस कहानी में घेवर का सफर हिम्मत, सच्चाई और अपनेपन से भरा है।
देखिए ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’, हर रोज़ रात 9 बजे सिर्फ सन नियो पर।
