संस्था 'साहित्य संगम' द्वारा सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन....

संस्था 'साहित्य संगम' द्वारा सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन....

संस्था 'साहित्य संगम' द्वारा सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन....

* संवाददाता

   मुम्बई : संस्था 'साहित्य संगम' द्वारा सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन मुंबई के मालाड पूर्व स्थित शारदा ज्ञानपीठ महाविद्यालय सभागृह में किया गया । उद्योगपति राम कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती जुग्गी हरिनाथ सिंह और श्रीमती ललिता प्रेम सिंह को शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। हास्य कवि सुरेश मिश्र के संचालन में पं. राम व्यास उपाध्याय, निडर जौनपुरी, रास बिहारी पांडेय, राजेश दुबे अल्हड़ असरदार,अनिल गौड़, जवाहरलाल निर्झर, दिनेश मिश्र बैसवारी, रामप्यारे रघुवंशी, विवेक सिंह,कल्पेश यादव, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश मिश्र की अवधी कविता 'हे पांड़े बाबा काउ कही ई कवन जमाना आवत बा' सुनकर श्रोता लोटपोट हो गए।

  इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आर.यू. सिंह, समरस फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. किशोर सिंह, लालचंद तिवारी, डॉ अमरेश सिंह,फुल्लर राम यादव, भाजपा नेता ब्रिजेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्था के प्रमुख कवि राम सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया और अंत में आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह को सफल बनाने में आर.के. सर, ललित पाल,नीलम प्रकाशन के दिनेश कुमार वर्मा, देवीलाल जैन, हरिश्चंद्र सिंह और अनिल तिवारी ने अथक प्रयास किया।