शिव जयंती के शुभ अवसर पर मुंबई के कालबादेवी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

शिव जयंती के शुभ अवसर पर मुंबई के कालबादेवी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
* संवाददाता
मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर दक्षिण मुंबई के कालबादेवी स्थित कॉटन एक्सचेंज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री राज के.पुरोहित ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन किया और फिर देश की राजनीति, संस्कृति और भविष्य को लेकर वहां उपस्थित नागरिकों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए।
नागरिकों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यदि शिवाजी महाराज ने स्वराज की ज्योत न जलाई होती, तो आज हमारे गांवों और हमारे नामों का कोई अस्तित्व ही नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि शिवाजी महाराज ने सिर्फ एक साम्राज्य की स्थापना नहीं की, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान को भी जीवित रखा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए भाजपा को सशक्त करे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। इसके साथ ही उन्होंने महाराणा प्रताप को भी याद करते हुए कहा कि इन महान योद्धाओं के संघर्ष से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राज के.पुरोहित ने इस मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप की वीरता को नमन करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और महाकुंभ पर हो रही राजनीति को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू संस्कृति को पुनर्जीवित करने और महाकुंभ जैसे आयोजन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है, इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया जाना चाहिए। लेकिन, इसके विपरीत, कुछ नेता इस पवित्र आयोजन पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इस आयोजन में पूर्व नगरसेवक आकाश पुरोहित, नथुलाल चौरसिया,पुरण दवे, सुनील शाह, हेमा पुरोहित, पुष्पा नागदा, राहुल जेरण, दिपक चौधरी, फूलचंद फूंगनी, अमृत माली, हक्माराम प्रजापति,लक्ष्मण परमार, जसवंत रोड़ा, जयंतीलाल दासपा, मोहनलाल वराडा, चंदुलाल रावल, अर्जुन सिलोईया, लक्ष्मण अंगोंर, श्रवण माली, अनराज नोरवा, सुरेश तंवरी, किशोर सिंह नोरवा तथा जीतू दवे समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद थे।