Anant Chaturdashi : श्रद्धा और भक्ति में डूबी डॉ. मंजू लोढ़ा ने भावुक मन से की बप्पा की विदाई

Anant Chaturdashi : श्रद्धा और भक्ति में डूबी डॉ. मंजू लोढ़ा ने भावुक मन से की बप्पा की विदाई

Anant Chaturdashi : श्रद्धा और भक्ति में डूबी डॉ. मंजू लोढ़ा ने भावुक मन से की बप्पा की विदाई

* संवाददाता

   मुंबई : बप्पा की विदाई के भाव काफी दु:ख भरे होते हैं। भगवान श्री गणेश के भक्तों में एक तरफ तो अगले वर्ष बप्पा के आगमन की आशा होती है, वहीं दूसरी तरफ अगले वर्ष उनके आने तक बप्पा के घर में न होने का गम भी होता है।

  महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात जी लोढ़ा के दक्षिण मुंबई स्थित आवास लोढ़ा वर्ल्ड वन में वन लोढ़ा प्लेस में स्थापित गणपति बप्पा की दिव्य मूर्ति का विसर्जन उनकी धर्मपत्नी तथा देश की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मंजू लोढ़ा ने किया।

  इस अवसर पर वे काफी भावुक नजर आ रहीं थी। उन्होंने मीडिया से कहा कि बप्पा के आशीर्वाद से ही हम सभी लोग हमेशा सुरक्षित और खुशहाल हैं। गणपति बप्पा की हम पर तथा परिवार पर सदा ही 'विशेष कृपा' रही है। आज भावुक मन से उनकी मूर्ति का विसर्जन मैंने किया है। श्रद्धा और भक्ति में डूबा मेरा मन आज काफी द्रवित है। बप्पा से मैंने सभी भक्तों के कल्याण के लिये प्रार्थना की है।