मेट्रो मार्गिका-9 के प्रथम चरण 'दहिसर से काशीगांव' का लोकार्पण
मेट्रो मार्गिका-9 के प्रथम चरण 'दहिसर से काशीगांव' का लोकार्पण
- मेट्रो स्टेशन : दहिसर-पूर्व, पांडुरंग वाड़ी, मिरा गांव , काशी गांव

* संवाददाता
मिरा–भाईंदर : मेट्रो मार्गिका-9 के प्रथम चरण (दहिसर से काशीगांव) का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।

दहिसर से काशीगांव तक मेट्रो सेवा के प्रारंभ होने से हजारों नागरिकों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन की सुविधा प्राप्त होगी। इससे दैनिक यात्रा अधिक सुगम बनेगी तथा पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। यह महत्वपूर्ण परियोजना मिरा–भाईंदर की प्रगति को और सशक्त करेगी तथा भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी का मजबूत आधार बनेगी।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, केबिनेट मंत्री एड. आशीष शेलार, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक , विधायक संजय उपाध्याय, विधायक प्रवीण दरेकर , विधायक प्रकाश सुर्वे , विधायक नरेंद्र मेहता, भाईंदर शहर के भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ,मुंबई की महापौर श्रीमती रितू तावडे, मुंबई उप-महापौर संजय घाड़ी , मिरा–भाईंदर की महापौर श्रीमती डिंपल मेहता , उप-महापौर ध्रुवकिशोर पाटील व मिरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाविनोद शर्मा उपस्थित रहे।
