विधायक मनीषाताई चौधरी के हाथों 'दहिसर नदी सफाई' कार्य का भूमिपूजन हुआ...

विधायक मनीषाताई चौधरी के हाथों 'दहिसर नदी सफाई' कार्य का भूमिपूजन हुआ...

 विधायक मनीषाताई चौधरी के हाथों 'दहिसर नदी सफाई' कार्य का भूमिपूजन हुआ...

* संवाददाता

  दहिसर: दहिसरवासियों को बारिश के दौरान बाढ़ के संकट से स्थायी रूप से मुक्त कराने और सम्पूर्ण परिसर का कायाकल्प करने के लिए दहिसर की विधायक मनीषाताई चौधरी के हाथों आज 'दहिसर नदी सफाई' कार्य का भूमिपूजन समारोह अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

   दहिसर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित रखने के लिए आज उस दिशा में यकीनन यह एक ठोस कदम उठाया गया।

  इस अवसर पर विधायक मनीषा ताई चौधरी के साथ नगरसेविका योगिता पाटिल, भाजपा उत्तर मुम्बई जिला उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, भाजपा मुंबई प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती अंकिता चौधरी सावे, दहिसर-पश्चिम के मंडल अध्यक्ष शशिकांत कदम, महामंत्री श्रीधर पाटील, दहिसर महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह, वार्ड अध्यक्ष स्वप्नील जाधव तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक म्हात्रे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।