भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती समारोह का शताब्दी अस्पताल में भव्य आयोजन हुआ...
भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती समारोह का शताब्दी अस्पताल में भव्य आयोजन हुआ...
* संवाददाता
कांदिवली : पंचशील प्रतिष्ठान ट्रस्ट द्वारा भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित 'जयंती समारोह' के आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराई और डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ-साथ उन्होंने अनेक जन-प्रतिनिधियों और शताब्दी अस्पताल के स्टॉफ का सत्कार भी किया।

डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर
शताब्दी रुग्णालय, कांदिवली-पश्चिम परिसर में आयोजित जयंती समारोह कार्यक्रम में उनके साथ बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, चारकोप के विधायक योगेश सागर, दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी, उत्तर मुम्बई भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
