IFAC की "भगवान नित्यानंद" को समर्पित भावपूर्ण प्रस्तुति का विमोचन...
आध्यात्म और आधुनिक संगीत का अनोखा मेल...
IFAC की "भगवान नित्यानंद" को समर्पित भावपूर्ण प्रस्तुति का विमोचन ...
* संवाददाता
मुंबई, 18 अप्रैल 2026 : आध्यात्मिकता और आधुनिक अभिव्यक्ति के अद्भुत संगम के साथ इन्डिया फाइन आर्ट्स काउन्सिलने एक अनोखी पहल शुरू करते हुए गणेशपुरी के पूज्य सिद्ध गुरु भगवान नित्यानंद को समर्पित एक विशेष भक्ति रॅप गीत प्रस्तुत किया है। यह अभिनव श्रद्धांजलि गुरु के शाश्वत उपदेशों को आधुनिक संगीत की धुनों में जीवंत करती है।

- आध्यात्मिक विरासत का नया रूप....
1897 से 1961 तक के अपने दिव्य जीवनकाल में भगवान नित्यानंद ने सरलता, शुद्धता और आंतरिक जागरूकता के माध्यम से लाखों लोगों का मार्गदर्शन किया। महाराष्ट्र के गणेशपुरी से फैलती उनकी दिव्य आभा आज भी दुनियाभर के आध्यात्मिक साधकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

- दिल से निकली रचनात्मक भेंट...
इस भक्ति रॅप गीत की परिकल्पना और निर्माण IFAC के अध्यक्ष हरेश महेता ने किया है। वे कहते हैं, “यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बेहद खास है—यह भक्ति और रचनात्मकता का संगम है, जिसमें मैंने गायक, लेखक और प्रोड्यूसर के रूप में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।”
यह गीत आध्यात्मिक संदेश को आधुनिक संगीत शैली में प्रस्तुत करता है, जिससे पारंपरिक श्रद्धालुओं के साथ-साथ नई पीढ़ी भी इससे जुड़ सके।
तकनीकी उत्कृष्टता के साथ आध्यात्मिक अनुभव
इस प्रोजेक्ट का वीडियो प्रोडक्शन, म्यूजिक, मिक्सिंग और मास्टरिंग कीर्तन क्रिएटिव जैसे डायनेमिक मीडिया प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है, जिसने इसे उच्च गुणवत्ता और प्रभावशाली प्रस्तुति प्रदान की है।
यह अनोखी प्रस्तुति आध्यात्म और आधुनिक संगीत के बीच एक सेतु बनकर उभरती है, जो नई पीढ़ी को गुरु के संदेश से जोड़ने का प्रेरणादायक प्रयास है।
