भारत विकास परिषद का 'दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न' ...

भारत विकास परिषद का 'दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न' ...

भारत विकास परिषद का 'दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न' ...

* संवाददाता

   मुलुंड (मुम्बई)  : भारत विकास परिषद-मुम्बई कोंकण प्रान्त एवं मुलुंड शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 'दायित्व ग्रहण समारोह' का भव्य आयोजन किया गया।महाराष्ट्र सेवा संघ बैंक्वेट हॉल, मुलुंड (पश्चिम), मुम्बई में आयोजित यह कार्यक्रम संगठनात्मक ऊर्जा, संस्कार और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा (पूर्व न्यायाधीश, उत्तराखंड उच्च न्यायालय) एवं वर्तमान अध्यक्ष, ऋण वसूली अपीलीय न्यायाधिकरण उपस्थित रहे। विशेष उपस्थिति में भारत विकास परिषद् पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मी निवास जाजू ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह में मुम्बई कोंकण प्रान्त की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विधिवत दायित्व ग्रहण किया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में अविनाश धर्माधिकारी, महासचिव के रूप में सीए सीमान्त प्रधान तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सीए अभिजीत मराठे ने अपने पद की शपथ ली।

  इसके साथ ही मुलुंड शाखा की नवगठित टीम में अध्यक्ष पराग मेहता, सचिव सीए अनिल अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राजीव शाह ने भी अपने दायित्व को स्वीकार किया।

दायित्व ग्रहण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण रही। शाखा सदस्यों को शपथ प्रान्त के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति द्वारा दिलाई गई, जबकि शाखा कार्यकारिणी को शपथ प्रान्त के वित्त सचिव सीए अभिजीत मराठे द्वारा दिलाई गई। इसी प्रकार प्रान्तीय कार्यकारिणी को शपथ क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेश शर्मा द्वारा दिलाई गई।

प्रान्त स्तर पर अन्य पदाधिकारियों में प्रान्त उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, प्रान्त उपाध्यक्ष  विकास अग्रवाल तथा प्रान्त संस्कार संयोजक यतीश गुजराती ने भी दायित्व ग्रहण किया। शाखा स्तर पर विभिन्न दायित्वों हेतु निम्न संयोजकों ने शपथ ग्रहण की....

 - महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती पिनल फुरिया

-संस्कार संयोजक श्रीमती धर्मिष्ठा पंड्या

-सेवा संयोजक राहुल दुबे

- संपर्क संयोजक अमृतभाई पटेल

- पर्यावरण संयोजक प्रतीक खंडेलवाल

  इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद् के पंचसूत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—के महत्व को रेखांकित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में परिषद् की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ सदस्यों, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रान्त एवं विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता से समारोह अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बना। समस्त उपस्थित जनों में उत्साह, आत्मीयता एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी काफ़ी दूर-दूर से इस कार्यकम में सम्मिलित होने के लिए पधारे।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे प्रान्त महासचिव सीए सीमांत प्रधान द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक सशक्त एवं संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया।