भाजपा स्थापना दिवस पर वार्ड-31 में "मेहनत का मान-चाय के साथ सम्मान" कार्यक्रम का आयोजन...
भाजपा स्थापना दिवस पर वार्ड-31 में "मेहनत का मान-चाय के साथ सम्मान" कार्यक्रम का आयोजन...
* संवाददाता
कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कांदिवली के वार्ड क्रमांक- 31 में "मेहनत का मान-चाय के साथ सम्मान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के मार्गदर्शन और स्थानीय नगरसेविका मनीषा यादव के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मजदूरों का सत्कार किया गया।

इस आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर मुम्बई के जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए योगेश पडवल, सुलभा जोशी, चुन्नीलाल चौहान, अशोक दूबे, गोपाल झा, अरुण यादव, मुकेश चौधरी, शैलेन्द्र जैन, साहेबलाल पासी, शोभित विश्वकर्मा, दिलीप उन्चावले, महेश केवट, दीनानाथ चौहान,राधेश्याम मंडल, प्रदीप सोनी, प्रिंस ठाकुर, प्रमोद यादव, अमित सिंह, अशोक सिंह, ज्ञान सिंह , पारुल त्यागी, विरेन्द्र पाल, शंकर यादव, विक्की सिंह तथा संतोष चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो कि सराहनीय है।
