'संगठन भारत' अखबार की 15 वीं वर्षगांठ पर बही काव्य की रसधार
'संगठन भारत' अखबार की 15 वीं वर्षगांठ पर बही काव्य की रसधार

* संवाददाता
मुंबई: राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र 'संगठन भारत' की 15 वीं वर्षगांठ पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन कांदिवली पश्चिम के हर्ष क्लासिक बैंक्वेट में किया गया।

इस आयोजन के समारोहाध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि संगठन भारत के डेढ़ दशक उल्लेखनीय रहे। यह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। विशेष अतिथि यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि संगठन भारत स्वस्थ पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने वाला अखबार है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार मजबूत होगा तो समाज के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा। विधायक असलम शेख ने अखबार व संपादक राजकिशोर तिवारी की खूबियों की चर्चा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार नेहा पुरव, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दूबे , पत्रकार राकेशमणि तिवारी, पत्रकार आनंद मिश्र, पत्रकार सुनील सिंह, पत्रकार अनिरूद्ध पांडे व मुंबई मित्र वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधेश्याम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, उद्घोषक आनंद सिंह, पत्रकार अमित मिश्र व नेहा पुरव द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार आशीष दीक्षित एवं ज्योतिषाचार्य पंडित राम प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य-सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में हास्य कवि महेश दुबे, गीतकार एड. राजीव मिश्र मधुकर, डॉ राज बुंदेली तथा सुश्री सुहाना नाज ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सुरेश मिश्र की 'बेटी के नाम ख़त' रचना और महेश दूबे की हास्य कविताएं विशेष रूप से सराही गई।

कार्यक्रम में डॉ. दयानंद तिवारी, प्रवक्ता मुंबई भाजपा का विशेष सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत राज किशोर तिवारी, राकेश दुबे, रौनक तिवारी तथा बीना तिवारी ने किया।
इस अवसर पर संपादक राजकिशोर तिवारी ने संगठन भारत अखबार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अतिथियों द्वारा संगठन भारत के वर्षगांठ विशेषांक का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर सूर्यकांत उपाध्याय (समाजसेवी एवं उद्योगपति) , वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, बयार के अनिल मिश्र, महेंद्र मिश्र, डॉ. बृजेश पांडेय, एड. इंद्रपाल सिंह (राष्ट्रवादी उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष), एड. पी. वी. साटम, विजय सिंह, वासुदेव पाटिल, नगरसेवक वीरेंद्र चौधरी, मोबिन सिद्दीकी, लालजी दुबे, उद्योगपति अखिलेश तिवारी तथा अभिषेक पाण्डेय आदि का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्र, राकेश मणि त्रिपाठी, संगीता दुबे,डॉ. रोशनी किरण, पत्रकार इरफान, लेखक धीरज सिंह, वर्षा गर्ग, कवि लक्ष्मीकांत कमल नयन, परदे के पीछे के संपादक राजीव रोहित, कवि विनय शर्मा दीप, डॉ जितेन्द्र पाण्डेय, मुरारी सिंह, जटाशंकर तिवारी तथा अर्जुन कांबले आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से अभय मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, राकेश दुबे, बीना तिवारी, कविता साहनी, संजना मौर्य, राम किशोर तिवारी तथा जय शंकर तिवारी का विशेष योगदान रहा। संचालन राजेश विक्रांत ने तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे ने किया।
