"संग-संग फूड्स" एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का मना रहा है जश्न...!
"संग-संग फूड्स" एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का मना रहा है जश्न...!
-सेवा, समर्पण, शुद्धता और उत्तम स्वाद के लिए मशहूर है "संग संग फूड्स"
* संवाददाता
मुम्बई : सेवा, समर्पण, शुद्धता और उत्तम स्वाद के लिए मशहूर "संग संग फूड्स" एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने की आकर्षक यात्रा का जश्न मना रहा है।

रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, अग्रोहा समाज और राजस्थानी मंडल सहित अनेकों समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंदों, विद्यार्थियों तक मुफ्त में फूड्स पैकेट्स, मिठाइयां और लंच-डिनर बॉक्स पहुंचाने के लिए सदा प्रयत्नशील रहतीं है, इनमें से कई संस्थाओं के प्रयास को सफल बनाने में संग संग फूड्स की प्रमुख भूमिका रहती आई है।

बिल्कुल घर की रसोई का सा स्वाद, स्वच्छता, समय पर डिलीवरी और हाइड्रेशन के लिए जागरूक और समर्पित "संग संग फूड्स" की मालकिन और प्रसिद्ध समाजसेविका संगीता अरुण खेतान तथा उनकी उत्साही टीम आज मुम्बई की दर्जनों संस्थाओं, व कॉरपोरेट सेक्टर के लिए भरोसेमंद नाम बन गई है।

संग संग फूड्स की सेवाएं एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने के बाद सैकड़ों शुभचिंतकों, स्कूल प्रबंधकों, वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम सेवा से जुड़े लोगों ने समाजसेविका श्रीमती संगीता अरुण खेतान को बधाई दी है।
