नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट- जेवर के प्रथम चरण का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट- जेवर के प्रथम चरण का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
* विशेष संवाददाता
उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन के उपरांत इन वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा बल्कि निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देते हुए लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
