बॉम्बे हाई कोर्ट का नाम बदलकर "महाराष्ट्र उच्च न्यायालय" करने की पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की मांग
![बॉम्बे हाई कोर्ट का नाम बदलकर "महाराष्ट्र उच्च न्यायालय" करने की पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की मांग](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2025/02/image_750x_67a6012c5cfb7.jpg)
बॉम्बे हाई कोर्ट का नाम बदलकर "महाराष्ट्र उच्च न्यायालय" करने की पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की मांग
- जनसेवक शेट्टी ने कानून व न्याय राज्य मंत्री को लिखा पत्र
* अमित मिश्रा
बोरीवली : उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का नाम बदलकर 'महाराष्ट्र उच्च न्यायालय ' करने की केंद्र सरकार से पुनः मांग की है। जनसेवक गोपाल शेट्टी ने महाराष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और न्यायिक प्रतिष्ठा से संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण बॉम्बे हाईकोर्ट का नाम बदलकर महाराष्ट्र उच्च न्यायालय करने के संदर्भ में केंद्रीय कानून व न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को निवेदन पत्र भेजा है।
बता दें कि जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस नामांतरण के लिए अनेक वर्षों से लगातर प्रयास किया है। इस संदर्भ में पहले भी केंद्रीय व राज्य मंत्रियों से बार-बार पत्राचार करके तथा प्रत्यक्ष मुलाकात करके भी वे अपनी यह मांग रख चुके हैं।
जनसेवक गोपाल शेट्टी के अनुसार उन्होंने 14 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी विस्तृत पत्र भेजा था, जिसके उत्तर स्वरूप वर्ष 2023 में उनके कार्यालय से सकारात्मक प्रतिसाद देता हुआ एक पत्र प्राप्त भी हुआ था।
जनसेवक गोपाल शेट्टी का कहना है कि महाराष्ट्र की न्याय व्यवस्था के ऐतिहासिक संदर्भ और राज्य की अस्मिता के जतन के लिए यह नामांतरण बेहद आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मराठी भाषा को अभिजात्य वर्ग का दर्जा दिया गया है जिसका सकारात्मक प्रभाव हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र के लोकसभा चुनावों में दिखाई भी दिया है। आगामी महानगरपालिका चुनाव की पार्श्वभूमि पर इस नामांतरण को अगर अंतिम मान्यता प्रदान कर दी जाती है तो यह उसकी अस्मिता के लिए गौरवशाली क्षण होगा। जनसेवक गोपाल शेट्टी के अनुसार मुंबई हाई कोर्ट का नाम बदलकर महाराष्ट्र उच्च न्यायालय करने से महाराष्ट्र की न्याय व्यवस्था की अस्मिता को बल मिलेगा तथा मराठी भाषा को योग्य सम्मान और न्याय व्यवस्था में भी उचित स्थान भी प्राप्त होगा।