वार्ड-5 के विकास के विजन के साथ जारी है डॉ. नरेंद्र कुमार का धुआँधार चुनाव प्रचार ....

वार्ड-5 के विकास के विजन के साथ जारी है डॉ. नरेंद्र कुमार का धुआँधार चुनाव प्रचार ....

वार्ड-5 के विकास के विजन के साथ जारी है डॉ. नरेंद्र कुमार का धुआँधार चुनाव प्रचार ....

* संवाददाता

    दहिसर : वार्ड-5 के विकास के दमदार विजन और यहां के नागरिकों को हर आवश्यक जन सुविधाएं दिलाने के लिए समर्पित प्रयास करने की ठानकर काँग्रेस और सहयोगी दलों के लोकप्रिय प्रत्याशी प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार का चुनाव प्रचार और डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान पूरी रफ्तार से अनवरत जारी है। मतदाताओं का उन्हें जमकर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। 

   शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र कुमार ने पंचवटी धाम, सुपर्ण ग्रंन्डनेस,संकेत सोसायटी, सरगम और राज उत्सव सोसायटी सहित शिव वल्लभ क्रास रोड परिसर में धुआँधार प्रचार किया। उनकी प्रचार रैली में मुम्बई काँग्रेस के उपाध्यक्ष भूषण पाटिल विशेष रूप से शामिल हुए और मतदाताओं को संबोधित करते हुए डॉ. नरेंद्र कुमार को प्रचंड बहुमत से जिताने का आग्रह किया।

  इसी क्रम में दोपहर बाद डॉ. नरेंद्र कुमार का चुनाव प्रचार  और जन सम्पर्क सावरकर नगर से ग्रीन-व्यू कॉम्प्लेक्स, राधे गोविंद टॉवर्स , गोमती, दत्त स्मृति, चंद्रेश दीप होता हुआ दत्त धाम पर समाप्त हुआ। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उनके साथ रहे।