विवेक पंडित का वसई में हुआ भव्य सार्वजनिक अभिनंदन

विवेक पंडित का वसई में हुआ भव्य सार्वजनिक अभिनंदन

विवेक पंडित का वसई में हुआ भव्य सार्वजनिक अभिनंदन

_ कहा संगठित रहे तो बदल सकते हैं वसई की तस्वीर 

* वसई संवाददाता

        वसई : हमारा एकजुट रहना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम संगठित रहे तो हम वसई की तस्वीर बदल सकते हैं। वसई जन आंदोलन समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए आदिवासी विकास समीक्षा समिति, महाराष्ट्र के अध्यक्ष तथा महाराज सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त विवेक पंडित ने उपरोक्त बातें कहीं।

    वसई जन आंदोलन समिति द्वारा विवेक पंडित का सार्वजनिक अभिनंदन  साईं नगर मैदान, वसई में आयोजित किया गया था । कार्यक्रम की खास बात यह थी कि मंच पर केवल पंडित युगल थे। विवेक पंडित को सेवानिवृत्त सैनिकों, किसानों, आदिवासी महिलाओं, कोली महिलाओं तथा पुजारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

     इस मौके पर विवेक पंडित की पत्नी विद्युतलता विशेष रूप से मौजूद थीं।
विवेक पंडित ने नागरिक अभिनंदन के उपरांत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विरोधी शक्तिशाली हैं क्योंकि हम एक दूसरे से लड़ रहे हैं। हम 2009 में साथ आए और वसई में इतिहास रच दिया। उसके बाद हम आपस में लड़े, विधायक का सपना सबका होता है और हमारे पैरों पर पत्थर पड़े। जमीनी स्तर पर पूरे मन से काम करनेवाले कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की ताकत होते हैं। आज कार्यकर्ता कम और नेता अधिक हैं, इसलिए लोगों की समस्याओं को हल करने वाला कोई नहीं है।

     जन आंदोलन समिति, नवघर मानिकपुर अध्यक्ष आनंद पाटिल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष पहल की। नवघर मानिकपुर में विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए और कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।

   आयोजन के लिए नवघर मानिकपुर कस्बे के विनोद कुमार, गोपी, मयंक शेट, मिकी आनंद, शेखर धुरी ने बहुत मेहनत की। विभिन्न दलों, संगठनों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों जैसे लगभग 1000-1200 लोगों ने आयोजन के लिए साईं नगर मैदान को पैक किया था। मैकेंजी डाबरे ने प्रास्ताविक प्रस्तुत किया तथा मयंक शेट ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।