आरटीआई कार्यकर्ता से बीमा जगत के एमडीआरटी तक ,अनिल गलगली की उल्लेखनीय उपलब्धि !

आरटीआई कार्यकर्ता से बीमा जगत के एमडीआरटी तक ,अनिल गलगली की उल्लेखनीय उपलब्धि !

आरटीआई कार्यकर्ता से बीमा जगत के एमडीआरटी तक ,अनिल गलगली की उल्लेखनीय उपलब्धि !

* संवाददाता

    मुम्बई : प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बीमा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ प्रतिष्ठित एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) अवॉर्ड प्राप्त किया है।

वर्ष 2025 के दौरान गलगली ने बीमा जगत की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि को सफलतापूर्वक हासिल किया। इस अवसर का भव्य समारोह एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय, घाटकोपर पूर्व, मुंबई में आयोजित किया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधक राहिल जैटली और कार्यालय प्रमुख महेश चौधरी ने एमडीआरटी (MDRT) का मानक हासिल करने वाले उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अनिल गलगली, अब्दुल लतीफ, अशफाक अहमद, नमिता ठाक्कर और शैजू जोसे शामिल हैं, जिन्होंने भी एमडीआरटी बेंचमार्क सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।

यह आयोजन एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा और बीमा क्षेत्र में बढ़ती उत्कृष्टता का प्रतीक बना।