नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किये गए योगीराज भारतेंदु
नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किये गए योगीराज भारतेंदु
* हेल्थ डेस्क
नाडियाड (गुजरात) : नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर, नाडियाड (गुजरात) ने ब्रह्मर्षि योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज (संस्थापक – श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर, अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच-नई दिल्ली, संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी योग प्रमुख-महाराष्ट्र प्रदेश) को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
यह सम्मान योग, आयुर्वेद और ज्योतिष को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज तक पहुँचाने और लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर स्वस्थ्य बनाने के उनके अथक प्रयासों की स्वीकृति है।
नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर शशिनाथ महेंद्र झा ने कहा कि "योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी का व्यक्तित्व भारतीय परंपरा, आयुर्वेद और योग का अद्वितीय संगम है। उनके मार्गदर्शन से न केवल रोगमुक्त समाज की दिशा में कार्य होगा, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़कर जीने की प्रेरणा भी मिलेगी। नूतन परिवार को उनका सान्निध्य गर्व और ऊर्जा देता है।”
इस अवसर पर योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने कहा कि "मेरा जीवन संकल्प है कि योग, आयुर्वेद और ज्योतिष के माध्यम से समाज में स्वस्थता, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करूँ। नूतन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर से जुड़कर मैं इस मिशन को और गहराई तक ले जाने का प्रयास करूंगा। यह पहल आने वाले समय में स्वास्थ्य, शोध और संस्कृति के क्षेत्र में भारत की धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।"
