वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' 

* भोजपुरिया रिपोर्टर

  भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी और खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी एक साथ बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' लेकर आई हैं। भोजपुरी कल्चर और गांव देहात से जुड़ा हुआ यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। 
  इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। वहीं देहाती पत्नी के रोल में काजल त्रिपाठी सबका मन मोह रही हैं। वे येलो-रेड साड़ी पहने सबका अट्रैक्शन बनी हुई है। बालों में गजरा लगाए कमर तक चोटी लटकाए बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

   इस गाने के वीडियो में दिख रहा है कि पुराने टेप रिकॉर्डर के ठीक से ना बजने के कारण काजल त्रिपाठी बहुत परेशान है। उसको पुराने घिसे पिटे चीजों से काम चलाना पड़ता है, कोई नई वस्तु उसे उसका पति खरीदकर नहीं लाता है। इस पर तुनककर काजल त्रिपाठी अपनी नाराजगी जताती है। वह अपनी सहेलियों से अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहती है कि...
'खेती बारी महल अटारी अउरी बंगला गाड़ी, सभ कहले हमरा से नौकरी ह सरकारी, तरकरियो से महंग हमार भतार ए सखी, एकरा रहन प त आ जात बोखार ए सखी...'
लिंकः

https://youtu.be/8UUfFmF4GjY?si=zqMcOTkC4biczmDt

  इस गाने को लेकर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि 'यह गाना भोजपुरी संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। गांव में छोटी-छोटी ख्वाहिशें औरतें अपने पति से पूरा करवाना चाहती हैं, जबकि गांव के लोग रोटी-कपड़ा- मकान में परेशान रहते हैं और मन मारकर वे ख्वाहिश नहीं पूरा कर पाते हैं। इसी सिचुएशन पर यह गाना बनाया गया है। 
  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदाकारी की है। काजल के पति का रोल एक्टर मॉडल आकाश यादव ने किया है। गाने को गीतकार कुंदन प्रीत ने लिखा है, जबकि संगीतकार रौशन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता ,डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।