77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालघर में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालघर में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालघर में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ

* संवाददाता

    पालघर : श्री हरि नारायण सेवा संस्थान की ओर से 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के पालघर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान योगीराज भारत भूषण भारतेंदु महाराज के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए गए।

   इस समारोह में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के प्रख्यात वैद्य रघुनाथ बृजेंद्र त्रिपाठी को आयुर्वेद जगत में उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान (विशेष रूप से गुग्गुल निर्माण एवं प्रयोग) में विशेष दक्षता के लिए “गुग्गुल शिरोमणि” उपाधि से सम्मानित किया गया।
  इसी अवसर पर पालघर के अधिवक्ता राहुल दिनेश ठाकरे को संविधान, न्याय एवं विधिक सेवाओं में सराहनीय योगदान हेतु “संविधान सेवा रत्न” उपाधि से अलंकृत किया गया। वहीं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा, मार्गदर्शन एवं समाजोत्थान हेतु राममणि त्रिपाठी को “शिक्षा शिरोमणि” उपाधि प्रदान की गई।

   योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि कर्तव्य, सेवा और संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प दिवस भी  है। आयुर्वेद, शिक्षा और विधि जैसे क्षेत्रों में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तित्व राष्ट्र और समाज की वास्तविक शक्ति होते हैं।
कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।