पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मल्लखंभ खिलाड़ी निधि राणे को सम्मानित किया

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मल्लखंभ खिलाड़ी निधि राणे को सम्मानित किया

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मल्लखंभ खिलाड़ी निधि राणे को सम्मानित किया

- निधि राणे को मिला था 'जिला क्रीड़ा पुरस्कार'

* अमित मिश्रा

    बोरीवली : लोकमान्य प्रतिष्ठान व सुविद्या प्रसारक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में मल्लखंभ खिलाड़ी निधि राणे को उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सम्मानित किया। समारोह के दौरान के दौरान निधि राणे के माता-पिता तथा प्रशिक्षक आशीष देवळ तथा संचिता देवळ का सम्मान भी विशेष उल्लेखनीय है।

   बता दें कि क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य पुणे, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय,मुंबई उपनगर ने निधी राणे को हाल ही में 2023 - 24 का "जिला क्रीड़ा पुरस्कार" प्रदान किया था। जिसके उपरांत निधि राणे को सम्मानित करने के लिए इस विशेष समारोह का आयोजन किया गया था। 

  इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जनसेवक गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए निधि राणे और अन्य लोगों को सम्मानित किया तथा वहां उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।

   कार्यक्रम में लोकमान्य प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सतीश (बाळा) पारकर, लोकमान्य प्रतिष्ठान के सचिव संजय दळवी, सुविद्या प्रसारक संघ के अध्यक्ष महादेव रानडे, मिलिंद जोशी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता दिनेश लाड, मुंबई उपनगर जिला मल्लखंभ संगठन के अध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, पूर्व नगरसेवक शिवा शेट्टी व महेश राऊत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।