"श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट" का वार्षिक स्नेह-सम्मेलन सम्पन्न
"श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट" का वार्षिक स्नेह-सम्मेलन सम्पन्न
* संवाददाता
बोरीवली : श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक स्नेह-सम्मेलन आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था।

आयोजन के दौरान संस्था के मार्गदर्शक पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी, एड. जयप्रकाश मिश्रा और विधायक संजय उपाध्याय के हाथों बृहन्मुंबई मनपा में भाजपा के गट नेता गणेश खणकर, नगरसेवक शिवानंद शेट्टी, श्रीमती संध्या दोशी, श्रीमती तेजस्वी घोसालकर, श्रीमती श्वेता कोरगांवकर और श्रीमती रेखा राम यादव का सत्कार किया गया ।

आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राधेश्याम तिवारी , डॉ. हरिश्चंद्र मिश्रा, श्रीकांत पांडेय , ब्रह्मदेव तिवारी, ब्रह्मदेव सिंह तथा डॉ. ब्रजेश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन तथा उसकी सफलता के लिए अध्यक्ष शम्भूनाथ मिश्रा महामंत्री अमित झा , उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, सतीश दुबे, रामचंद्र पांडेय, सच्चीदानंद यादव , अशोक मिश्रा, उमेश तिवारी, जनार्दन दुबे, मुनिराम तिवारी, चंद्रकांत मिश्रा तथा धीरज शुक्ला ने उल्लेखनीय योगदान दिया जो कि सराहनीय है।
