उत्तर भारतीय संघ की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन हेतु सर्वसाधारण सभा का आयोजन 14 जुलाई को

उत्तर भारतीय संघ की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन हेतु सर्वसाधारण सभा का आयोजन 14 जुलाई को

उत्तर भारतीय संघ की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन हेतु सर्वसाधारण सभा का आयोजन 14 जुलाई को

* संवाददाता

  बोरीवली : उत्तर भारतीय संघ , मुंबई के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के निर्देशानुसार संघ की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन हेतु सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया गया है। रविवार दिनांक 14 जुलाई को सुबह 11:00 श्री बोरीवली  कपोल समाज हाल, कमीनिया कंपाउंड, एम जी क्रॉस रोड नंबर 1 (जी एच हाईस्कूल  के सामने) बोरीवली (पूर्व) में उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी की विशेष उपस्थिति में यह सभा सम्पन्न होगी।

 उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष एवं उत्तर मुंबई जिला प्रभारी डॉ. किशोर सिंह ने बताया कि इस सर्वसाधारण सभा में संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह द्वारा नियुक्त संघ के केंद्रीय महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, मंत्री अशोक दुबे और और पूर्व महामंत्री शिवदत्त सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे।

  उपाध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह ने उत्तर भारतीय संघ (बोरीवली शाखा) के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से इस सभा में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।