अभिनेता संगीत मासूम के लिए अगम कुमार निगम ने रिकॉर्ड कराया शानदार गीत "बेवफा हसीना"
अभिनेता संगीत मासूम के लिए अगम कुमार निगम ने रिकॉर्ड कराया शानदार गीत "बेवफा हसीना"
* बॉलीवुड रिपोर्टर
मुंबई : हर कसम तोड़ दी आज तुमने, कब तक याद करूँ मैं, इश्क़ ना करना, रोते - रोते यूँ ही रात गुजर, शुक्रिया - शुक्रिया, वो बेवफा, ऐ दिल - ऐ दिल, ऐ मेरे दिल बता क्या करूँ, किसी और की वो महबूब निकली आदि सुपर-डुपर हिट गीतों के गायक अगम कुमार निगम ने अभिनेता संगीत मासूम के लिए "बेवफा हसीना " नामक एक शानदार गीत रिकॉर्ड कराया। इसका संगीत दिया है मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर रफीक राजा ने और गीत को लिखा है मुकेश मासूम ने। मुंबई के अँधेरी स्थित यशराज स्टूडियो में यह शानदार गीत रिकॉर्ड किया गया।

इस अवसर पर अगम कुमार निगम ने कहा कि यह गीत गाकर उन्हें बहुत आत्मसंतुष्टि मिली है।गीत और कम्पोजीशन से वे बेहद प्रसन्न हैं।
बता दें कि बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम पर यह गीत फिल्माया जायेगा। संगीत मासूम का एक और सोलो सॉन्ग बी जे एस म्यूजिक ( BJS MUSIC ) से रिलीज हो गया है। एक माह में संगीत का यह दूसरा वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ हैँ।इससे पहले उनका ब्रेकअप पार्टी (breakup party) सॉन्ग शेमारू कम्पनी से रिलीज हुआ था । यह गीत जबरदस्त और सुपर हिट हो चुका है।
निर्माता एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने इस अवसर पर कहा कि अगम कुमार निगम की आवाज करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। उनके सैकड़ों गीत सुपर हिट रहे हैं।
