GOA : 56वें IFFI के दौरान अभिनेता नासर पहुंचे शारदा क्लासिक और लिया असली गोअन खाने का 'स्वाद'

GOA : 56वें IFFI के दौरान अभिनेता नासर पहुंचे शारदा क्लासिक और लिया असली गोअन खाने का 'स्वाद'

GOA : 56वें IFFI के दौरान अभिनेता नासर पहुंचे शारदा क्लासिक और लिया असली गोअन खाने का 'स्वाद'

* गोआ संवादददाता

पणजी (गोवा) : 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के पहले दिन मशहूर अभिनेता, निर्देशक और नाडिगर संगम के अध्यक्ष नासर (मुहम्मद हनीफ) पणजी पहुँचे। नासर कई भाषाओं क्रमशः तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेज़ी और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुके वरिष्ठ और सम्मानित कलाकार हैं।

गोवा आने पर नासर ने यहाँ की असली गोअन रसोई का स्वाद लेने के लिए शारदा क्लासिक मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट, पणजी का दौरा किया। उन्होंने पारंपरिक गोअन व्यंजनों का आनंद लिया और रेस्टोरेंट की गुणवत्ता और स्वाद की तारीफ़ की।
  शारदा क्लासिक मडगांव में तीन और पणजी में एक शाखा के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। अच्छे स्वाद और उत्तम मेहमाननवाज़ी के कारण यह जगह हमेशा चर्चाओं में रहता है। अब नासर की यह विजिट भी इसकी पहचान में एक और खास जोड़ बन गई है।