कांदिवली में तिरंगा यात्रा का आयोजन : विशाल रैली में गूंजता रहा "भारत माता की जय" का जयघोष
कांदिवली में तिरंगा यात्रा का आयोजन : विशाल रैली में गूंजता रहा "भारत माता की जय" का जयघोष
- जनसेवक गोपाल शेट्टी की विशेष उपस्थिती में भव्य आयोजन
* संवाददाता
कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी-चारकोप विधान सभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक-31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा 'तिरंगा यात्रा' का विशाल पैमाने पर भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस तिरंगा यात्रा रैली में शामिल हुए।
पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के जनसंपर्क कार्यालय से शुरू हुई यह यह तिरंगा यात्रा, लिंक रोड, गोसलिया रोड, लालजी पाड़ा से गणेश नगर होती हुई पुनः जन सम्पर्क कार्यालय वापस पहुंची। रैली में हजारों लोगों की भीड़ 'भारत माता की जय', वन्दे मातरम का लगातार जयघोष करती रही थी।

इस रैली में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ चारकोप विधान सभा के विधायक योगेश सागर, उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दिपक बाला तावड़े और मंडल अध्यक्ष प्रमोद घाग सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
