"स्वच्छ सोसायटी प्रतियोगिता-2025" का पुरस्कार वितरण समारोह 15 अगस्त को बोरीवली में

"स्वच्छ सोसायटी प्रतियोगिता-2025" का पुरस्कार वितरण समारोह 15 अगस्त को बोरीवली में

"स्वच्छ सोसायटी प्रतियोगिता-2025" का पुरस्कार वितरण समारोह 15 अगस्त को बोरीवली में ...

- नरेंद्र फाउंडेशन और नरेंद्र हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से आयोजित की थी 'स्वच्छता' से जुड़ी यह प्रतियोगिता

* संवाददाता

    बोरीवली-पूर्व के वार्ड क्रमांक-13 में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित की गई "स्वच्छ सोसायटी प्रतियोगिता -2025" का पुरस्कार वितरण समारोह स्वतंत्रता दिवस के जश्न के साथ सम्पन्न होगा।

   प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन नरेंद्र फाउंडेशन तथा नरेंद्र हॉस्पिटल-बोरीवली (पूर्व) ने संयुक्त रूप से किया था। जिसे वार्ड की सोसायटियों और निवासी जनता की ओर से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। वार्ड-13 में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हुई इस अनोखी पहल की सर्वत्र प्रशंसा भी हो रही है।

   डॉ. नरेंद्र कुमार ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्थानीय सोसायटियों से बिल्कुल निःशुल्क पंजीकरण करवाया गया था। 11 अगस्त से 13 अगस्त के बीच हमारी टीम के सदस्यों और ज्यूरी मेम्बर्स ने इन सभी सोसाइटीयों का निरीक्षण कर सभी को वहां की स्वच्छ्ता के अनुसार ग्रेड प्रदान किया। फिर उसी ग्रेड के अनुसार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार की हकदार सोसाइटी को अब हम पुरस्कृत करने जा रहे हैं। इसके लिए 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच बोरीवली-पूर्व में कस्तूरबा मार्ग क्रमांक-5 के सीता महल, ग्राउंड फ्लोर स्थित नरेंद्र हॉस्पिटल के पास ज्ञानदीप सोसायटी परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इस आयोजन की विशेष बात यह है कि सभी विजेता सोसाइटियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ उन सभी सोसायटियों को भी प्रोत्साहनार्थ प्रमाण-पत्र तथा भेंट वस्तु हम देने जा रहे हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।