अंतरराष्ट्रीय सरयूपारिण ब्राह्मण परिषद द्वारा  आयोजित "श्रावणी उपाकर्म" में पहुंचे सैकड़ों दिग्गज ब्राह्मण

अंतरराष्ट्रीय सरयूपारिण ब्राह्मण परिषद द्वारा  आयोजित "श्रावणी उपाकर्म" में पहुंचे सैकड़ों दिग्गज ब्राह्मण

अंतरराष्ट्रीय सरयूपारिण ब्राह्मण परिषद द्वारा  आयोजित "श्रावणी उपाकर्म" में पहुंचे सैकड़ों दिग्गज ब्राह्मण

- जय सरयू - जय परशुराम के जयघोष से गूंजता रहा बोरीवली का संजय गांधी नेशनल पार्क

- डॉ. आर.के. चौबे और डॉ. राधेश्याम तिवारी के उत्तम और सफल प्रयास की सर्बत्र सराहना

* अमित मिश्रा

   बोरीवली : अंतरराष्ट्रीय सरयूपारिण ब्राह्मण परिषद द्वारा आयोजित ब्राह्मणों के पवित्र त्यौहार श्रावणी उपाकर्म का कार्यक्रम संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में नदी किनारे शनिवार, 9 अगस्त को विद्वान पंडितों की उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ। सरयू प्रमुख डॉ. आर. के. चौबे और सरयू महामंत्री डॉ. राधेश्याम तिवारी के नेतृत्व व मार्गदर्शन तथा धर्माचार्य डॉ. मुरलीधर मिश्रा के कुशल निर्देशन में सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं ने पुराने जनेऊ को उतारकर विधि विधान से नए जनेऊ को धारण किया।

   इस अवसर पर डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, सुभाष उपाध्याय (अध्यक्ष -श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल), अशोक तिवारी , भूपेन्द्र पांडे , बी पी पांडे, हरिशंकर तिवारी, अभय चौबे, अंबिका पांडे,डॉ. शिवश्याम तिवारी, मनोज चतुर्वेदी, विद्याशंकर चतुर्वेदी, अनिल मिश्रा, सूर्यकांत उपाध्याय (बयार मित्र परिवार ), हेमंत पांडे, मुकेश मिश्रा (अध्यक्ष - उत्तर भारतीय संघ शाखा बोरीवली), चंदू शुक्ला, नागेंद्र मिश्रा, विख्यात कवि महेश दुबे, बी.पी. मिश्रा, राजीव मिश्रा, अमित झा, हरिशंकर दुबे, एड. राजेश शर्मा, सतीश दुबे, राजू शर्मा तथा आलोक मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य विप्रजन उपस्थित थे।

  कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाने पर हेमंत पांडे, नागेन्द्र मिश्रा , धर्माचार्य डॉ. मुरलीधर मिश्रा व हर साल की तरह इस साल भी सभी को सुन्दर अल्पाहार देने के लिए चंदू शुक्ला को रामनामी गमछा देकर सम्मानित किया गया।

  इस अवसर पर समाज की ज्वलंत वैवाहिक समस्याओं के विषय मे डॉ. आर. के. चौबे ने विस्तृत चर्चा की। संगठन को संगठित करने व नई रूप-रेखा देने के विषय पर जोर दिए जाने पर भी चर्चा हुई।

  मागाठाणे विधानसभा के विधायक प्रकाश दादा सुर्वे ने प्रशासन से सहयोग लेकर बिना मूल्य प्रवेश देने में मदद की, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  आयोजकों ने सभी सजातीय ब्राह्मण बंधुओं को बड़े संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया है।