IGC ग्लोबल अवॉर्ड्स 2025 में डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मिला "कल्चरल चैंपियन एवॉर्ड"
IGC ग्लोबल अवॉर्ड्स 2025 में डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मिला "कल्चरल चैंपियन एवॉर्ड"
* संवाददाता
मुम्बई/ त्रिनिडाड एंड टोबैगो : लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन और महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को पिछले दिनों IGC ग्लोबल अवॉर्ड्स 2025 के प्रतिष्ठित आयोजन में 'कल्चरल चैंपियन एवॉर्ड' प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय संस्कृति, साहित्य और मूल्यों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. लोढ़ा न केवल एक कवयित्री, परम चक्र पुरस्कार डायरी लेखिका, और प्रेरक वक्ता हैं, बल्कि एक समर्पित समाजसेविका भी हैं, जिन्होंने हजारों लोगों के जीवन को छुआ है।
बता दें कि यह पुरस्कार उन्हें पिछले दिनों त्रिनिडाड एंड टोबैगो में आयोजित IGC वार्षिक व्यवसाय सम्मेलन के दौरान मिला। जिसे ISHKAMA Global Change और IGC द्वारा आयोजित किया गया था। इस वैश्विक मंच पर डॉ. लोढ़ा को सम्मानित किया जाना भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
