डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दी श्रद्धान्जलि

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दी श्रद्धान्जलि

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दी श्रद्धान्जलि ...

* संवाददाता

  बोरीवली: प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक, उत्कृष्ट शिक्षाविद तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक, स्वामी विवेकानंद रोड ,बोरीवली (पश्चिम ) में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिती दर्ज कराई।

   जनसेवक गोपाल शेट्टी ने यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धान्जलि दी और उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित किया। 

  इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ बोरीवली विधान सभा के विधायक संजय उपाध्याय, उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावडे , पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश खणकर व पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव सहित कई अन्य पूर्व नगरसेवक, जिला, मंडल तथा वार्ड के  पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में  स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।