दहिसर वार्ड-5 में सड़क पर गंदगी के खिलाफ डॉ. नरेंद्र कुमार की  मुहिम...

दहिसर वार्ड-5 में सड़क पर गंदगी के खिलाफ डॉ. नरेंद्र कुमार की  मुहिम...

दहिसर वार्ड-5 में सड़क पर गंदगी के खिलाफ डॉ. नरेंद्र कुमार की  मुहिम...

* संवाददाता

     दहिसर : दहिसर के वार्ड क्रमांक-5 में सड़क पर गंदगी, कूड़ा-कचरा और मिट्टी से नागरिक त्रस्त रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी महानगरपालिका के कर्मचारी इसकी सफाई पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। वहां की निवासी माया ने इसकी शिकायत उत्तर मुम्बई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार से की और उन्हें बताया कि बारिश के मौसम में उस जगह पर खुले सीवर की सफाई की गई थी और कचरा और मिट्टी निकालकर सड़कों पर डाल दी गई थी, जिसे आश्चर्यजनक रूप से अब तक नहीं हटाया गया था।

   शिकायत प्राप्त होते ही डॉ. नरेंद्र कुमार ने वार्ड नंबर 5 के कार्यकर्ताओं संग वहाँ विजिट की और स्थिति का जायजा लिया। तदुपरांत महानगरपालिका अधिकारियों से संपर्क कर उस कूड़े और मिट्टी को तत्काल हटवाकर सड़क को चकाचक करवा दिया , जिससे स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
 डॉ. नरेंद्र कुमार ने महानगरपालिका अधिकारियों से इस वार्ड की साफ-सफाई के लिए विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है ताकि परिसर स्वच्छ रहे और नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम न हो।