कांदिवली में कुश्ती के विराट दंगल का भव्य आयोजन हुआ

कांदिवली में कुश्ती के विराट दंगल का भव्य आयोजन हुआ

कांदिवली में कुश्ती के विराट दंगल का  भव्य आयोजन हुआ

- पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विश्व प्रसिद्ध पहलवान नरसिंह यादव रहे उपस्थित

 * खेल संवाददाता

   कांदिवली : "खासदार क्रीडा महोत्सव 2025 – उत्तर मुंबई" के तत्वावधान में "खेलो भारत, फिट भारत" अंतर्गत वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के संयोजन में कांदिवली में कुश्ती के विराट दंगल का आयोजन किया गया ।

  इसके संयोजक कमलेश यादव ने मीडिया को बताया कि कांदिवली के एकता नगर-गणेश नगर के महिला आधार केंद्र के सामने स्थित कथा मैदान में इस दंगल का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विश्व प्रसिद्ध पहलवान नरसिंह यादव, भाजपा नेता अमरजीत मिश्र तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।

   मुम्बई, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों से आनेवाले कुल 80 पहलवानों ने अखाड़े में अपनी शक्ति, दमखम और दांवपेंच के हुनर का प्रदर्शन किया और विजयश्री प्राप्त करने के लिए जी-जान से कुश्ती लड़कर वहां उपस्थित हजारों कुश्ती प्रेमी नागरिकों का दिल जीत लिया।

   इसी अखाड़े पर 6 महिला पहलवानों की कुश्ती भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।