"योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट-2025" का हुआ आगाज़

"योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट-2025" का हुआ आगाज़

"योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट- 2025" का हुआ आगाज़

- गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में 7 अगस्त तक होगा यह शानदार टूर्नामेंट

- बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय ने किया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन

* अमित मिश्रा

  मालाड : बैडमिंटन एसोसिएशन फॉर मुंबई उप नगर (BAMU) द्वारा "योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025" का आयोजन गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई में 2 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक किया गया है। इस टूर्नामेंट में पूरे भारत के 28 राज्यों से 611 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। आज शनिवार को इस गौरवशाली टूर्नामेंट का उद्घाटन बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय ने किया। 

   पहले दिन अंडर 13 मेन्स और वुमेन्स सिंगल्स और डबल्स टूर्नामेंट द्वारा इस शानदार प्रतियोगिता की शुरुवात हुई।

  बता दें कि BAMU, महाराष्ट्र बैडमिंटन एसोसिएशन (MBA) से संबद्ध है और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के तत्वावधान में कार्य करती है, जिसने अपनी बढ़ती प्रतिष्ठा के कारण इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी की जिम्मेदारी संभाली है।
    BAMU के अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी, सचिव समीर पाटणकर, कोषाध्यक्ष जॉर्ज वर्गीस और सह-सचिव रवि दोशी के नेतृत्व में आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया है।

  गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की इन-डोर गेम चेअरपर्सन श्रीमती राखी सोनिगरा ने भी इस टूर्नामेंट के आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया है।

   टूर्नामेंट मे क्वार्टर फायनल, सेमी फायनल और फायनल के विजेताओं में कुल 6 लाख रुपये की राशि इनाम स्वरूप देने की योजना है।
  यह टूर्नामेंट सारस्वत बैंक लिमिटेड, पिरामल कॉर्पोरेट सर्विसेज, वायुपुत्र बिल्डर्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स तथा क्रीड़ा भारती द्वारा प्रायोजित किया गया है।