लोढ़ा कोस्टेरिया में भगवान महावीर जन्म वांचन का अद्भुत आयोजन

लोढ़ा कोस्टेरिया में भगवान महावीर जन्म वांचन का अद्भुत आयोजन

लोढ़ा कोस्टेरिया में भगवान महावीर जन्म वांचन का अद्भुत आयोजन

* संवाददाता

  मुम्बई : महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात जी लोढ़ा के आवास लोढ़ा कोस्टेरिया के प्रांगण में जैनों के 24 वें तीर्थंकर प्रभु महावीर जी का जन्म वांचन बहुत धूमधाम से और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन प्रसिद्ध समाजसेविका व साहित्यकार डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने भगवान महावीर की दिव्य मूर्ति को झूले में झुलाया तथा उनके नाम का श्रद्धापूर्वक वर्णन किया। 

  तीर्थंकर महावीर जन्म वांचन, का अर्थ है भगवान महावीर के जन्म का वाचन या वर्णन। यह जैन धर्म में पवित्र पर्युषण के पांचवें दिन (पंचमी) को मनाया जाने वाला एक विशिष्ट अनुष्ठान है। इस दिन, श्वेतांबर संप्रदाय के अनुयायी, भगवान महावीर के जन्म से जुड़े कल्पसूत्र का पाठ करते हैं और माता त्रिशला द्वारा देखे गए चौदह शुभ स्वप्नों का वर्णन करते हैं। ये स्वप्न हाथी, बैल, शेर और अन्य प्रतीकों से भरे होते हैं, जो भगवान महावीर के भविष्य के गुणों और उपलब्धियों का संकेत देते हैं।