दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी की महापौर श्रीमती रितूताई तावड़े से सदिच्छा भेंट
दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी की महापौर श्रीमती रितूताई तावड़े से सदिच्छा भेंट
* संवाददाता
मुम्बई : आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय में दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी ने मुंबई की प्रथम नागरिक, महापौर श्रीमती रितूताई तावड़े से सदिच्छा भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ प्रदान कर आगामी यशस्वी कार्यकाल के लिए महापौर को अपनी शुभकामनाएं दीं।

विधायक मनिषा ताई चौधरी ने विश्वास प्रकट करते हुए कहा है कि
मुंबई महानगर के सर्वांगीण विकास और जनहित की परियोजनाओं को गति देने के लिए महापौर रितूताई तावड़े का नेतृत्व महत्वपूर्ण साबित होगा, ऐसा मुझे पक्का विश्वास है। इस अवसर पर महानगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों और मुंबईकरों की विभिन्न समस्याओं पर दोनों नेताओं में सकारात्मक चर्चा भी हुई।
