मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए डॉ. किशोर सिंह
मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए डॉ. किशोर सिंह
* संवाददाता
मुंबई : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति पर मुंबई कांग्रेस के महासचिव रहे तथा महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'समरस' फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह को मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के महासचिव सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. किशोर सिंह ने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षाताई गायकवाड का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।
समझा जाता है कि महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव में वे उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके हैं। महानगर की अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं तथा राजनीति से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ. किशोर सिंह को बधाई और शुभकामना प्रेषित किया है।
