नरेंद्र हॉस्पिटल में "होली मिलन समारोह" का भव्य आयोजन हुआ...

 नरेंद्र हॉस्पिटल में "होली मिलन समारोह" का भव्य आयोजन हुआ...

 नरेंद्र हॉस्पिटल में "होली मिलन समारोह" का भव्य आयोजन हुआ...

* संवाददाता

   बोरीवली : उत्तर मुम्बई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

 बोरीवली-पूर्व में कार्टर रोड क्रमांक-5 पर सीता महल अपार्टमेंट स्थित नरेंद्र हॉस्पिटल परिसर में हुए इस यादगार आयोजन में फूलों की होली खेली गई।

  आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द का प्रतीक बने इस आयोजन में मोटा अम्बाजी मंदिर के महंत कुमार जानी जी, वरिष्ठ पत्रकार-लेखक अमित मिश्रा, दिलीप तावड़े, अजय पांडे, दर्शन ठक्कर, आत्माराम शर्मा, मुनीराम तिवारी, मास्टर जी, रूचित जानी, डॉ. तिवारी, संजना शिर्के, मिताली, एंजलीना तथा सोनाली जाधव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और नारी शक्ति उपस्थित थी।