जगद्गुरु शंकराचार्य श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के दर्शनार्थ भक्तोँ की उमड़ी भीड़ 

जगद्गुरु शंकराचार्य श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के दर्शनार्थ भक्तोँ की उमड़ी भीड़ 

जगद्गुरु शंकराचार्य श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के दर्शनार्थ भक्तोँ की उमड़ी भीड़ 

- अनेक राजनेताओं, व्यवसायियों तथा समाजसेवियों सहित अब तक हजारों नागरिकों ने किए दर्शन 

* संवाददाता

   मुंबई :  लालबाग के काला चौकी स्थित दिपक ज्योति टॉवर में चातुर्मास बिराजित जगद्गुरु शंकराचार्य श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने दर्शनार्थ आये भक्तों से कहा कि सनातन धर्म का झंडा हमेशा ऊपर रहे । प्रत्येक व्यक्ति अपने माता-पिता व बड़ों की सेवा करे। इसके साथ-साथ गौमाता समेत सभी जीवों की सेवा करना हमारा परम् कर्तव्य है क्योंकि अबोल प्राणी के सेवार्थ ही मनुष्य को ईश्वर ने धरती पर भेजा है। ज़ब मनुष्य जीवों की सेवा नहीं करेंगे तो उनका कौन है। प्रत्येक पशु-पक्षी मनुष्य पर विश्वास करके उनसे प्रेम जताता है।

  गुरुदेव ने आगे कहा कि मानव, संतों के आदर्शो पर चलेगा तो अवश्य उसका कल्याण होगा। मानव जाति को जीवन का कल्याण करने व मानव द्वारा किए पुण्य की प्राप्ति हेतु गुरु की बड़ी महिमा है । गुरु ही है जो परमात्मा के दर्शन करवा सकता है।

   रविवार सुबह दर्शन करने वालों मे विधायक अजय चौधरी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आम्बेडकर) के दिपक निकालजे, फ़िल्म निर्माता हरीश सुगंध, समाजसेवी गणपत कोठारी, नेता और समाजसेवी आनंद दुबे, प्रभुराम लूम्भावास,भेराराम वाली, कृष्ण कुमार रतनपुरा, चेतन पुरोहित डूंगरी, किरण पोरवाल, वैभव जैन, मोहनलाल पुरोहित, नरेंद्र भंडारी, जीवाराम रावल, विक्रमसीह मोरचीम,अर्जुन पुरोहित,राजू रावल,श्रीमती लीला देवी पुरोहित, जेठाराम चौधरी, दसरथ सिलोईया,भरत पुरोहित,सुरेश रावल तथा प्रिंस पुरोहित आदि गणमान्य नागरिकों ने दर्शन कर शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।