म्यूजिक वीडियो एल्बम "दिल का खुदा" हुआ रिलीज 

म्यूजिक वीडियो एल्बम "दिल का खुदा" हुआ रिलीज 

म्यूजिक वीडियो एल्बम  "दिल का खुदा" हुआ रिलीज ...

- उदित नारायण, दिलीप सेन और अली खान रहे उपस्थित  

* बॉलीवुड रिपोर्टर

    मुंबई : अँधेरी (पश्चिम) स्थित इम्पा कार्यालय में मासूम फ़िल्म कम्पनी का बहुचर्चित म्यूजिक वीडियो एल्बम "दिल का खुदा" रिलीज किया गया।जिसके हीरो हैं रॉक स्टार संगीत मासूम। इस आयोजन में यू ट्यूब चैनल "दि ग्रेट बॉलीवुड" भी लॉन्च किया गया। 
   इस अवसर पर पद्मश्री, पद्म भूषण उदित नारायण, सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर अगम कुमार निगम, सैकड़ों सुपर हिट फिल्मों का संगीत देने वाले दिलीप सेन, सलमान खान के लिए सुपर हिट गीत गाने वाले गुणी गायक शबाब साबरी, हास्य कलाकार सुनील पाल, संगीतकार रफीक राजा, संगीतकार वैष्णव देवा और अभिनेता अली खान जैसी हस्तियाँ उपस्थित रहीं।
इनके साथ-साथ डायरेक्टर आज़ाद हुसैन, उभरती हुई सिंगर लवनीता साहा, एकता श्रीमाली, अभिनेत्री शहनाज़, नाज़रीन, निर्माता-निर्देशक कैलाश कुमार मासूम, राजनीतिज्ञ किशोर कुमार मासूम,समाजसेवक परशुराम यादव, निर्माता दशरथ राठौड़, निर्माता रईस खान, निर्माता उमेद सिंह राजपुरोहित, अभिनेत्री आशा तिवारी, अभिनेत्री गायत्री राठौड़, एस पी सेन तथा पत्रकार जटाशंकर सिँह आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय है। कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पाण्डेय ने किया।
  मासूम  फ़िल्म कम्पनी के सॉन्ग " दिल का खुदा "  को अपनी मखमली आवाज में गाया है पद्मश्री, पद्म भूषण उदित नारायण ने, संगीत वैष्णव देवा का है और अपने जादुई शब्दों से गीत में जान भर दी है गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने।
    इस गीत को रॉकस्टार संगीत मासूम पर फिल्माया गया है।अभिनय में प्रशिक्षित संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से डिप्लोमा और स्वर्गीय सरोज खान जी से नृत्य की शिक्षा ली है। 
 संगीत मासूम का हाल ही में रिलीज़ हुआ गीत "ब्रेकअप पार्टी" (शेमारू) को भारी लोकप्रियता मिली है। साथ ही, उनका एक और गीत BJS MUSIC से भी रिलीज़ हो चुका है, जिसका नाम है " साजन के शहर में जाके "। आने वाले प्रोजेक्ट्स में वे उदित नारायण, अगम कुमार निगम, समीर खान और शबाब साबरी, कृष्णा जी,जैसे दिग्गज गायकों के गीतों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले हैं।