MyBMC : आर 'सेंट्रल' वार्ड के इस परिसर में पानी की आपूर्ति जानिए कब रहेगी बाधित , हो जाएं सतर्क !

MyBMC : आर 'सेंट्रल' वार्ड के इस परिसर में पानी की आपूर्ति जानिए कब रहेगी बाधित , हो जाएं सतर्क !

MyBMC : आर 'सेंट्रल' वार्ड के इस परिसर में पानी की आपूर्ति जानिए कब रहेगी बाधित , हो जाएं सतर्क !

* अमित मिश्रा

     बोरीवली : महानगरपालिका के जल विभाग द्वारा मालाड में मिठ चौकी जंक्शन से कांदिवली के महावीर नगर जंक्शन तक 1200 मि.मी. की जल वाहिनी को बदलने का काम होने जा रहा है इसलिए बोरीवली (पश्चिम), आर/सेंट्रल डिवीजन के निम्नलिखित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति 2/05/2024 रात 10.00 बजे से 3/05/2024 रात 10.00 बजे तक बंद रहेगी।

   वार्ड क्रमांक 10 के पूर्व नगरसेवक जितेंद्र अम्बालाल पटेल के अनुसार ये हैं वे इलाके जहां पानी की आपूर्ति रहेगी ठप...

आर/साउथ डिवीजन में शिंपोली, महावीरनगर, सत्या नगर , वजीरा नाका, बाभई, जयराज नगर, एक्सर, सोडावाला लेन, योगीनगर, रोकडिया गली, सरदार वल्लभभाई पटेल मार्ग, पोइसर और स्वामी विवेकानंद मार्ग।

  पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल ने इस परिसर के नागरिकों से अपील की है कि यहां के नागरिक सतर्क रहें, सावधानी वश पानी का उचित स्टॉक कर लें और संयम से उपयोग करें।