जोधपुर में "शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन" का आयोजन : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश !

* राजस्थान संवाददाता

   जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में भाजपा द्वारा शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशेष रूप  से उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

   जोधपुर के पोलो मैदान में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गठबंधन को परिवार के अलावा किसी की भी चिंता नहीं है, वे लोग नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे हैं, लोकतंत्र के खतरे में होने की दुहाई दे रहे हैं। भले ही कितने भी  दल एकत्रित हो जाएं, आएगा तो मोदी ही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दिलाया।

     केंद्रीय मंत्री शाह ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखकर मुझे विश्वास है कि राजस्थान की जनता फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सभी सीटों पर विजयी बनाकर 400 पार के लक्ष्य के संकल्प को चरितार्थ करने वाली है।

   बता दें कि इस विशाल आयोजन में पाली, जालौर, जोधपुर और बाड़मेर से भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम पहुंचा था।