Star Bharat के नए शो 'बाघिन' में नजर आएंगी अनेरी वजानी

Star Bharat के नए शो 'बाघिन' में नजर आएंगी अनेरी वजानी

Star Bharat के नए शो 'बाघिन' में नजर आएंगी अनेरी वजानी

- प्रोमो देखकर सब लोग रह गए दंग !

* बॉलीवुड रिपोर्टर

        ‘अनुपमा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बेहद’ जैसे लोकप्रिय शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री  अनेरी वजानी एक रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रही हैं। अनेरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले फिक्शन शो 'बाघिन' का प्रोमो शेयर किया है। यह शो 5 फरवरी, 2024 से स्टार भारत पर शुरू होने वाला है, और 8 फरवरी, 2024 से अतरंगी एप पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

   प्रोमो में अनेरी को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है, जिसमें उनके पात्र को बाघिन की तरह दर्शाया गया है। इस वीडियो ने धूम मचा दी है, और इसे देखने के बाद हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि इस आगामी शो में क्या होगा। वह पहली बार इस तरह की कहानी में नजर आनेवाली है लेकिन दर्शकों के लिए तो यह तगड़ा मनोरंजन होने वाला है। क्योंकि अनेरी हर किरदार से लोगों का दिल जीत लेती है।