बच्चों के सपनों को साकार करने में मदद करें शिक्षक और अभिभावक– विधायक रमेश मिश्रा

बच्चों के सपनों को साकार करने में मदद करें शिक्षक और अभिभावक– विधायक रमेश मिश्रा

बच्चों के सपनों को साकार करने में मदद करें शिक्षक और अभिभावक– विधायक रमेश मिश्रा

* संवाददाता

        जौनपुर :  बच्चे देश का भविष्य हैं, उनके सपनों को साकार करने में शिक्षक और अभिभावक उनकी मदद करें। आरएस दुबे सेंट्रल अकेडमी, तिलवारी, बदलापुर द्वारा आयोजित विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए बदलापुर विधानसभा के बीजेपी विधायक रमेश मिश्र ने उपरोक्त बातें कहीं।

    उन्होंने कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशिष्ट ज्ञान या कला छुपी हुई होती है। शिक्षक तथा अभिभावकों की मदद से उस ज्ञान को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों की रुचि के आधार पर शिक्षण देने पर बल दिया। 

       विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि सही दिशा में दी जा रही शिक्षा राष्ट्र को मजबूत बनाती है।

   मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने ग्रामीण अंचल में आरएस दुबे सेंट्रल अकैडमी द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट शिक्षा की सराहना करते हुए प्रबंधक सुभाष दुबे, प्रिंसिपल सुधीर छेत्री तथा सभी शिक्षकों को बधाई दी।

    कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित सीनियर लीडर्स अमित मिश्रा, मुख्य अभियंता संदीप पांडे , सेवानिवृत्त फ्लाइंग ऑफिसर एयरफोर्स कृष्णदेव त्रिपाठी , जिला पंचायत सदस्य आशु सिंह ने भी संबोधित किया।

   इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुभाष चंद्र पांडे, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश त्रिपाठी, पत्रकार पब्बर दुबे, पत्रकार संगम पांडे, जिला प्रभारी बृजेश दुबे समाजसेवी अमरनाथ मिश्रा, समाजसेवी गुड्डू उपाध्याय ,नरेंद्र उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र तिवारी,समाजसेवी डीएस तिवारी, जिला महामंत्री अवधेश यादव, जिला अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र,प्रधान संदीप पाठक, प्रधान फूलचंद यादव, प्रधान विनय कुमार प्रचेता, प्रधान राज कुमार निषाद, भगवत तिवारी, रामधारी तिवारी, हरिशंकर श्री राधे कृष्ण तिवारी, जगदंबा सिंह, कृष्ण मुरारी मिश्र, अजय तिवारी, कृष्ण देव तिवारी, अरुण तिवारी, माता प्रसाद दुबे, डॉ राजेश सिंह , डॉ अमन त्रिपाठी, आचार्य कमलेंद्र तिवारी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

    अंत में कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार दुबे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।