17 वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स का आयोजन 21 जनवरी 2023 को

17 वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स का आयोजन 21 जनवरी 2023 को

17 वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स का आयोजन 21 जनवरी 2023 को

* भोजपुरिया रिपोर्टर

          भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने, प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय जूरी बेस्ड अवार्ड समारोह "भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स" के 17 वें संस्करण का आयोजन 21 Jan 2023 को मुंबई में होगा। इस  संस्करण में 2019, 2020 और 2021 में सिनेमा घरों में प्रदर्शित होनेवाली फिल्मों को सम्मिलित किया जायेगा।

      बता दें कि भोजपुरी फिल्म के आर्टिस्ट्स और टेक्निशंस को सम्मानित करनेका सिलसिला 2005 से शुरू हुआ था। हर साल की तरह इस साल भी लगभग 26 कैटेगरी में ट्रॉफियां दी जाएँगी।समारोह में अपनी फिल्म को सबमिट करने की आखरी तिथि 21 दिसंबर 2022 है। एंट्री फॉर्म भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमिटी के मालाड स्थित  कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।

     अवार्ड फंक्शन समारोह में भोजपुरी सितारों द्वारा पेश किये जानेवाले  6-7 पर्फॉर्मन्सेस रखे जायेंगे। अवार्ड समारोह के निर्देशन की ज़िम्मेदारी अरशद अशफ़ाक़ खान को सौंपी गयी है।