राजमाता अहिल्यादेवी होलकर जयंती निमित्त निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राजमाता अहिल्यादेवी होलकर जयंती निमित्त निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
- पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में झलका विद्यार्थियों का साहित्य और इतिहास प्रेम
* संवाददाता
कांदिवली : पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की 300वीं जयंती निमित्त कांदिवली, चारकोप विधानसभा,वार्ड - 31 द्वारा विद्यार्थियों के लिए
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजक पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने इस प्रतियोगिता के उपरान्त विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक (बाळा) तावडे उपस्थित थे।
पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के साथ-साथ इस प्रतियोगिता के प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में
वार्ड अध्यक्ष अशोक दुबे,महिला अध्यक्षा पारूल त्यागी, दिनेश सिंह, मुकेश चौधरी, गोपाल झा, प्रमोद यादव, शैलेश जैन, ओमप्रकाश शुक्ला, महेश केवट, शांती पाल, सुमन गौड, प्रदीप सोनी तथा विजन क्लासेस के संचालक प्रमोद जी उपस्थित रहे।