स्व.मुरली देवरा की पुण्यतिथि पर मुम्बई कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्व.मुरली देवरा की पुण्यतिथि पर मुम्बई कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्व.मुरली देवरा की पुण्यतिथि पर मुम्बई कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

* अमित मिश्रा

       मुंबई :  मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद तथा केंद्रीय मंत्री भी रहे स्व. मुरली देवरा की पुण्यतिथि पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप, कार्याध्यक्ष चरण सिंह सपरा , कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल....

      ... मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्षा अनीशा बागुल तथा सह-कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे समेत अनेक कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

      इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवीण भाई शाह, बी. डी. सिंह ( पिपासा ), डॉक्टर नरेंद्र कुमार ( नरेंद्र हॉस्पिटल ), कमलेश शेट्टी, राजेश निर्मल,  शिवसहाय सिंह राणा, डॉक्टर किशोर सिंह, अजय पांडे तथा मनीष नाग ने भी स्वर्गीय मुरली देवड़ा की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं का असली जन नायक और महान कांग्रेस नेता बताकर श्रद्धांजली दी है।

    डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा है कि स्वर्गीय मुरली भाई के व्यक्तित्व और कृतित्व से हर कांग्रेसी को सीख लेने की आवश्यकता है। उनका व्यक्तित्व हम सबकी ताकत और ऊर्जा है। जन हित और राष्ट्र हित के कार्यों को और अधिक गंभीरता से करते हुए कांग्रेस पार्टी का नाम अधिक रौशन करने में ये ऊर्जा हमारी मदद करती है।