गिरगांव चौपाटी पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ
* संवाददाता
मुंबई : मुम्बई की प्रसिद्ध संस्था 'जनता की पुकार' द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के समापन अवसर पर गिरगांव चौपाटी, सिंदूर नगर में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात जी लोढ़ा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की संयोजिका के रूप में डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने भी अपनी विशिष्ट उपस्थिति से मंच को आलोकित किया।
सुप्रसिद्ध साहित्यकार व वरिस्ठ समाजसेविका
डॉ. मंजू लोढ़ा ने भी इस अवसर पर अपनी एक भावमुक्ता रचना सुनायी, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा ।
काव्य मंच का संचालन शशिकांत यादव (देवास) ने किया।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवियों में पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी (गाजियाबाद), विनीत चौहान (अलवर), जानी बैरागी (राजोद), श्रीमती श्रद्धा शौर्या (नागपुर) तथा अतुल ज्वाला (इंदौर)ने अपनी प्रभावशाली और देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर डॉ. सत्यनारायण काबरा, राजेन्द्र अग्रवाल, माधव प्रसाद अग्रवाल, विजय केडिया, सुरेश खंडेलिया, सुभाष केडिया और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में एकल श्रीहरि रथ का लोकार्पण भी हुआ। यह कवि सम्मेलन साहित्य, संस्कृति और देशप्रेम का एक प्रेरणादायक संगम बना।