कांदिवली में भोजपुरी 'बिरहा' के आयोजन में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की शिरकत
कांदिवली में भोजपुरी 'बिरहा' के आयोजन में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की शिरकत
- पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक गीतों पर झूम उठे हजारों श्रोता
* संवाददाता
कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक- 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित भोजपुरी 'बिरहा' के कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई।

नवचेतना सहयोग मंडल सभा मंडप , लालजी पाड़ा पुलिस चौकी के पास, न्यु लिंक रोड, कांदिवली (पश्चिम) में आयोजित इस पारंपरिक संगीतमय कार्यक्रम में गोपाल शेट्टी का पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सत्कार किया।
इस अवसर पर उनके साथ अशोक शाह सहित अनेक प्रतिष्ठित मान्यवर उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश सिंह, अरूण यादव, इन्द्रजीत यादव, मेवालाल, पारूल त्यागी, सीमा यादव तथा बबली शर्मा ने उल्लेखनीय योगदान दिया जो कि सराहनीय है।
