परिवर्तन फाउंडेशन का 'पंचरत्न सम्मान समारोह' 19 जुलाई को

परिवर्तन फाउंडेशन का 'पंचरत्न सम्मान समारोह' 19 जुलाई को

परिवर्तन फाउंडेशन का 'पंचरत्न सम्मान समारोह' 19 जुलाई को

- अभिजीत राणे व भगवती प्रसाद मिश्र सहित कई हस्तियां होंगी सम्मानित

* संवाददाता

  मुंबई: समाज सेवा, पत्रकारिता, खेल, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के लिए परिवर्तन फाउंडेशन एक विशेष समारोह का आयोजन कर रहा है। आगामी 19 जुलाई, 2025 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे मालवणी म्युनिसिपल टाउनशिप उर्दू स्कूल, मार्वे रोड, मालाड (पश्चिम) में आयोजित होने वाले 'नोटबुक वितरण एवं परिवर्तन पंचरत्न सम्मान समारोह' में पांच प्रमुख व्यक्तियों को 'रत्न' सम्मान से नवाजा जाएगा।
   इस अवसर पर मुंबई मित्र, वृत्त मित्र दैनिक समाचार पत्र के समूह संपादक एवं धड़क कामगार यूनियन के संस्थापक महासचिव अभिजीत राणे को 'समाज रत्न सम्मान' तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में  उल्लेखनीय योगदान के लिए भगवती प्रसाद मिश्र ( नवभारत) को 'पत्रकारिता रत्न सम्मान' प्रदान किया जाएगा। खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली सुश्री सिमरन वर्मा को 'खेल रत्न' पुरस्कार तो चिकित्सा जगत में महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए डॉ. प्रमोद करंजकर को 'चिकित्सा रत्न' सम्मान मिलेगा। वहीं, जनसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए  विजय कुमार हाषन्ना पन्हाळे को 'सेवा रत्न' सम्मान से नवाजा जाएगा।

   परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तियों को पहचान देने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान छात्रों में नोटबुक का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत करेंगे।

  सदवार्ता डॉट कॉम इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर है।